शाहजहांपुर।कटरा नगर पंचायत उपचुनाव : बीजेपी के धुरंधरों को मात देकर निर्दलीय पूजा कसाना ने 586 वोट से दर्ज की जीत

कटरा नगर पंचायत उपचुनाव : बीजेपी के धुरंधरों को मात देकर निर्दलीय पूजा कसाना ने 586 वोट से दर्ज की जीत

वित्तमंत्री , सांसद सहित दर्जनों बीजेपी नेताओं ने कटरा में डाल रखा था कटरा में डेरा फिर भी नहीं मिली जीत 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद की नगर पंचायत कटरा में हुए उप चुनाव में आए परिणाम ने सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेताओं मंत्री और सांसद के प्रयासों की मेहनत को मिट्टी मिला दिया अपने जिस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मंत्री सांसद और नेताओं ने दिन रात एक कर दिए उसे आज निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना पत्नी दानिश जिशान खान ने बुरी तरह हरा कर 586 वोटो से जीत हासिल कर कटरा में नया इतिहास रचने का काम किया है ।

आपको बताते चले कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पिछले चुनाव को कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने से रिक्त हुई अध्यक्ष पद के लिए प्रशासन द्वारा उप चुनाव कराए जाने की घोषणा के बाद कटरा में नामांकन कराने वालो को होड़ लग गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के धुरंधर और वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गुप्ता द्वारा अपने पुत्र बधू सोनम गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए उतारा सत्ता पक्ष की होने के नाते जनपद के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका जोर शोर से नामांकन करवाया और उनके चुनाव के लिए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना संसद अरुण सागर जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओं ने जमकर समर्थन जुटाया और गलियों की खाक छानी उनके मुकाबले में कांग्रेस से वाजिद सिद्दीकी निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना सपा प्रत्याशी भरत पटेल समेत तीन अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन करा कर चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी धीरे धीरे मुकाबला सपा – कांग्रेस बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना के बीच होना शुरू हुआ इस बीच बीजेपी के मंत्री सुरेश खन्ना की एंट्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं जोश भरने का काम किया चुनाव के अंत में बीजेपी के प्रचार ने सभी प्रत्याशियों के प्रचार को धुंधला कर दिया और लोग बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया जाने लगा चुनाव के दिन भी बीजेपी और पुलिस पर मिलीभगत के जमकर आरोप लगे लोग कयास लगाने लगे कि अब सत्ता पक्ष का होने के नाते यह चुनाव बीजेपी के खाते ही जाएगा इसको लेकर अन्य पार्टियों के हौसले पस्त दिखे लेकिन इस बीच मैदान में पूजा कसाना अपने चुनाव चिन्ह शेर के सामान डटी रही आज मतगणना के दिन उन्होंने शुरू से ही बढ़त बनाकर कर अपनी प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 586 वोटो से हराकर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद सीट पर अपना कब्जा जमा लिया पूजा कसाना की जीत से जहां कटरा में उत्साह का माहौल है। वही बीजेपी खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

हो कुछ भी लेकिन एक छोटे से चुनाव बीजेपी के कई धुरंधरों के मंसूबों पर पानी फेरने के साथ उनको सोचने पर विवश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *