पश्चिम बंगाल की विशेष मिठाई रसगुल्ला एवं झालमुड़ी खिलाकर संसक्त भारत के संकल्प भारत के विकास के जीत का मनाया उत्सव
दबदबा खत्म, अब आजमगढ़ सहित पूरे यूपी में भी खिलेगा कमल : रित्विक जायसवाल
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन और राजनीतिक समीकरणों से उत्साहित होकर भाजपा नेता रित्विक जायसवाल ने खुशी का इजहार किया। मंगलवार को लक्षीरामपुर स्थित अपने निजी कार्यालय पर उन्होंने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। जश्न के दौरान बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिली। रित्विक जायसवाल ने समर्थकों का मुंह सफेद रसगुल्ले से मीठा कराया और बंगाल के प्रसिद्ध व्यंजन ‘झालमुरी’ का वितरण किया। इस दौरान कार्यालय ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। रित्विक जायसवाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब वह समय बीत गया जब कुछ खास परिवारों या दलों का दबदबा चलता था। जनता ने अराजकता को नकार दिया है। बंगाल से उठी यह लहर अब उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आजमगढ़, जो कभी विपक्ष का गढ़ माना जाता था, यहां भी पूर्ण रूप से कमल खिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने की कोशिश की भी गई। जश्न के दौरान मौजूद समर्थको ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।
























