शाहजहांपुर।पांडुचेरी असम के साथ बंगाल में प्रचंड बहुमत से बीजेपी का आना बीजेपी के बढ़ते जनाधार का परिणाम : खन्ना

पांडुचेरी असम के साथ बंगाल में प्रचंड बहुमत से बीजेपी का आना बीजेपी के बढ़ते जनाधार का परिणाम : खन्ना

सीएम के लाइव प्रसारण के बाद शाहजहांपुर में वित्त मंत्री ने शिक्षामित्रों को किए बढ़े मानदेय के चेक वितरित

मुजीब खान

शाहजहांपुर । पांडुचेरी में दूसरी बार और असम में हैट्रिक के साथ बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुत मिलना साबित करता है कि बीजेपी लोगो की पहली पसंद बन चुकी है। और यह सब कुछ है हमारे प्रधानमंत्री की देश भक्ति और जनसेवा की लगन के कारण उक्त बात उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज शाहजहांपुर में कही वित्त मंत्री सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय के चेक वितरित करने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचते ही स्काउट गाइड के बच्चो ने मुख्य अतिथि के तिलक लगाकर एवं गुलाब के फूल देकर स्वागत किया मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए ज्ञान वर्धक स्टालों का भी निरीक्षण किया मंच पर पहुंचने पर जनपद की बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का पौधा एवं हनुमान जी की प्रतिमा देकर स्वागत किया इस दौरान मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मालाएं पहना कर वित्त मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सजीव प्रसारण किया गया जिसे शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों संग वित्त मंत्री एवं अन्य अधिकारियों ने देखा और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद वित्त मंत्री ने बढ़ाए गए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक शिक्षा मित्रों को प्रदान किए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि पांडुचेरी में दो बार असम तीसरी बार और बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है इसका श्रेय मोदी जी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री के साथ पूरी टीम को जाता है जिन्होंने खासकर अपना पूरा समय बंगाल में देकर वहां के लोगों में सुरक्षा की भावना जगाई और वहां के लोगों ने भय मुक्त बतावरण में बड़ी संख्या में ऐतिहासिक मतदान करके भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाया आज बड़ी खुशी का दिन है जिसका गुणगान देश का हर अखबार कर रहा है।

शिक्षा मित्रों के मानदेय पर बोलते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के बढ़ाए गए मानदेय को उत्तर प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के 1 लाख 35 हजार शिक्षामित्र और अनुदेशक सरकार के बड़े तोहफे का लाभ उठा रहे उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए मोदी जी ने एक लाख करोड़ का बजट दिया अगर बेसिक शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शिक्षा और टेक्निकल शिक्षा की बात करे दो सवा लाख करोड़ से अधिक का बजट है। सबके लिए इस सरकार में शिक्षा को आगे बढ़ाने को नए आयाम स्थापित होते रहेंगे । वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने एक लाख करोड़ यूपी को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बजट दिया इस लिए बजट की कोई कमी नहीं है चाहे चिकित्सा शिक्षा हो माध्यमिक शिक्षा या फिर बेसिक शिक्षा सबके विकास के बजट भरपूर है और उत्तर प्रदेश नए आयाम स्थापित करता रहेगा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के बढ़ावा देने के साथ अन्य बहुत कुछ और करने की सरकार नीति बना रही है जो शीघ्र लागू की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान तिलहर विधायक सलोना कुशवाह ददरौल विधायक अरविंद सिंह महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सीडीओ परियोजना निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष निखत परवीन दीपिंदर कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *