बदायूँ।महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष की पार्टियों ने महिलाओं के बढ़ते कदमों को रोकने का किया है प्रयास : प्रियंका सिंह

महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष की पार्टियों ने महिलाओं के बढ़ते कदमों को रोकने का किया है प्रयास : प्रियंका सिंह

बदायूं के उसावां में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध भाजपा ने किया जनाक्रोश पदयात्रा का आयोजन

बदायूं।  भाजपा सरकार पेश किए गए महिला आरक्षण बिल को विपक्ष द्वारा पास न करने दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी में आक्रोश की लहर दौड़ रही है जिसको लेकर देश के हर प्रदेश और जिले में भाजपा द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा इसी क्रम में आज जनपद बदायूं के नगर पंचायत उसावां में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन ।वहीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर के संयोजन में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगर पंचायत अध्यक्ष उसावां प्रियंका सिंह रही ।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कांग्रेस ,समाजवादी और ममता दीदी शामिल है ने इस नारी सम्मान के बिल का विरोध करके न सिर्फ बिल पास होने से रोका बल्कि देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिला शक्ति के बढ़ते कदमों को रोकने के प्रयास किया है इस लिया नारी शक्ति ऐसी नारी विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को देश की राजनीति 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर महिला शक्ति का सम्मान करना चाह रहे थे लेकिन उनके पाक साफ मंसूबों पर इन देश विरोधी ताकतों ने पानी फेरने का कुकृत्य किया है ।

जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, लेकिन विपक्षी गठबंधन के कारण महिला आरक्षण बिल अभी पूरी तरह से पारित नहीं हो पाया है। यह जन आक्रोश रैली पूरे नगर में निकाली गई। महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए। पदयात्रा ब्लॉक परिसर उसावां नगर पंचायत सभा के गेट से शुरू होकर मुख्य बाजार उसावां होते हुए होली चौक तक पहुंची। इस मौके गार्गी मिश्रा, सुनीता ,मुन्नी देवी, पिंकी मिथलेश, राजकुमारी, विटोली गीता, मिथलेश,राजकुमारी सहित उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *