शादी समारोह के दौरान घराती बाराती में विवाद,तीन घायल एक की मौत
आजमगढ़ । शादी समारोह में खान – पान एवं जयमाल के दौरान कूलर से हवा लेने को लेकर हुए विवाद में चार घायल हो गए। जिसमें उपचार के दौरान एक शख्स की मौत हो गयी। मामला जनपद के जीयनपुर क्षेत्रांतर्गत इंदिरा नगर अजमतगढ़ का है। विवाह समारोह में खान – पान एवं जयमाल के समय कूलर की हवा को लेकर घराती-बाराती में विवाद हो गया। और लोग मारपीट कर लिए। लोगों ने बीच-बचाव किया। विवाद में 04 व्यक्ति घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।उपचार के दौरान एक शख्स की मृत्यु हो गई। तीन ठीक है।सूचना मिलने पर पर सीओ सगड़ी व थाना प्रभारी जीयनपुर द्वारा मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया गया है। पूछ ताक्ष की जारी है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
