हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले में टाप टेन की सूची में शामिल प्रतिभाओं किया गया सम्मानित
आजमगढ़।हीरालाल स्मारक इंटर कालेज भरौली के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में लोगों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में जिले में टाप टेन स्थान हासिल करने वाले होनहार छात्र छात्राओ के घर-घर जाकर सम्मानित किया ।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड की परीक्षा में जिले में आकाश प्रजापति कक्षा 12 , नीरज 10 ,कुलदीप 10 , आयुष 10, धनीष 10 के छात्र जिले के टाप टेन की सूची में शामिल थे।
हीरा लाल स्मारक इंटर कालेज भरौली के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके घर जाकर छात्रों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद ने कहा कि इस तरह से घर घर जाकर सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और बच्चे इनसे सीख लेकर कुछ अच्छा करेंगे।
इस दौरान विधायक संग्राम यादव,राजदेव यादव ,संजय कुमार ,गुलाब चन्द, अनिल कुमार बर्मा, बृजेश कुमार ओमकार प्रजापति ,घनश्याम प्रजापति,दिनेश सिंह, विवेक यादव,, शरीक अहमद , राष्ट्र पति पुरूस्कार प्राप्त अध्यापक मा.उदयराज यादव, विजय प्रताप बूढनपुरी ,आशू बाबू आदि लोग शामिल रहे।























