शाहजहांपुर के बंथरा में बेपटरी हुई मालगाड़ी मचा हड़कंप लूप लाइन पर ड्रिलिंग के दौरान हुआ बेपटरी

शाहजहांपुर के बंथरा में बेपटरी हुई मालगाड़ी मचा हड़कंप लूप लाइन पर ड्रिलिंग के दौरान हुआ बेपटरी

मुजीब खान

शाहजहांपुर । जिले के रेलवे स्टेशन के समीपवर्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा जाने से विभाग में हड़कंप मच गया आनन फानन मेमे पहुंचे अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया गनीमत यह रही कि मामला लूप लाइन का होने से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार बंथरा रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर एक मालगाड़ी जा रही थी ड्रिलिंग होने के कारण मालगाड़ी की स्पीड काफी कम थी इसी दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया जिसको देखते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी जिससे अन्य डिब्बे पटरी से उतरने से बच गए घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी स्थिति को संभालने में जुट गए जिसमें डिब्बे को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास के साथ मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से क्यों उतरा उसकी जांच की जा रही है सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना लूप लाइन की होने के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं हुआ यदि यही घटना मेन लाइन पर होती तो रेल यातायात पर भारी प्रभाव पड़ता और दर्जनों मुख्य ट्रेन प्रभावित हो सकती थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *