खेल शिक्षक के पुत्र ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया नाम रोशन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में वेदान्त श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है । जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है। लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
वेदान्त श्रीवास्तव जिले के, के आर डी इण्टर कालेज पाकड़पुर गनवारा का छात्र है। वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में 600 में 542 अंक 90,33% अंक लाकर नाम रोशन किया है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।निशान्त अहरौला ब्लाक के ग्राम मोलनापुर पोस्ट माहुल का निवासी है। माता पूजा श्रीवास्तव गृहणी और पिता शतीश श्रीवास्तव शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कंपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर में खेल शिक्षक है। होनहार बेटे के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दादा प्रेम चंद्र श्रीवास्तव दादी श्रीमती मालती चाचा अरुण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, चाची छाया,मधुलिका श्रीवास्तव, भाई संस्कार, गौशिक, गौरान, बारिश बहन जानकी के खुशी का ठिकाना न रहा।























