शाहजहांपुर।लखनऊ से अमरोहा जाते समय समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का किया भव्य स्वागत

लखनऊ से अमरोहा जाते समय समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का किया भव्य स्वागत

मुजीब खान

शाहजहांपुर । आज लखनऊ से चलकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जनपद अमरोहा कार्यक्रम के लिए निकले जहा रास्ते में जनपद शाहजहांपुर बरेली रोड स्वागत ढाबे पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद नगर पंचायत कटरा में पूर्व विधायक राजेश यादव,पूर्व एमएलसी अमित यादव,पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता व सपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ भरत पटेल ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर भरत पटेल जी के चुनाव कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्यामलाल पाल जी ने पत्रकार बंधुओ से वार्ता की और समाजवादी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से सपा प्रत्याशी डॉक्टर भरत पटेल जी को जीताने के लिए अपील की इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि जनपद शाहजहांपुर की नगर पंचायत कटरा में अध्यक्ष पद के लिए 5 मई को उपचुनाव होना है जिसमें सर्व सहमति से समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ भरत पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है उन्होंने कहा सपा की ओर से अच्छे छवि वाले प्रत्याशी का चयन किया गया है उन्होंने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 5 मई को नगर पंचायत कटरा में अध्यक्ष पद के लिए भारत के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए साइकिल वाले खाने में मोहर लगाकर डॉक्टर भरत पटेल को भारी मतों से विजय बनाएं डॉ भरत पटेल की जीत से जनपद शाहजहांपुर में आने वाले 2027 के विधानसभा के चुनाव के लिए भी एक अच्छा संदेश होगा और जिससे जनपद शाहजहांपुर की सभी 6 सीटें जीतेंगी जिससे पीडीए व समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, बरेली के सपा जिला अध्यक्ष शुबलेश यादव,सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोज़वाल,सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा नेता अरविंद पाल सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी और पिंटू, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी सपा नेता राधेश्याम यादव,मोहसिन खान,संतोष कुमार पाल,अमन खान,उजैर खान,आरिफ खान,रानू खान, धर्मेंद्र कुमार यादव, दिनेश यादव, अरविंद कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *