बदायूँ।15 जुलाई तक करे राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन

15 जुलाई तक करे राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि 03 दिसम्बर, 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए जनपद बदायूँ के इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं, दिव्यांगजन एवं कर्मचारियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

पुरस्कारों के अंतर्गत दक्ष दिव्यांग कर्मचारी या स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी, दिव्यांगजन हित में कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणा स्रोत, नवाचार एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण सृजन, पुनर्वास सेवाओं में उत्कृष्ट जिला, सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांगजन अनुकूल वेबसाइट, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी आदि श्रेणियां शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख संलग्न करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-103, विकास भवन, बदायूँ में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

इच्छुक आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना पूर्ण आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों सहित 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा कर दें, ताकि समय से उनकी पात्रता का परीक्षण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *