बदायूँ।डीएम ने अधिकारियों संग किया गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण 

डीएम ने अधिकारियों संग किया गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण 

बदायूं ।जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि आगामी 29 अप्रैल 2026 को जनपद हरदोई में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

डीएम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है, जो मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-334) पर स्थित जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम से प्रारंभ होकर प्रयागराज बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-19) पर जनपद प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू ग्राम के समीप तक विस्तृत है। इस परियोजना से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के बीच आवागमन अत्यंत सुगम और तेज होगा, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *