मकान पर गिरा पुराने बरगद का भारी तना मकान हुआ क्षतिग्रस्त बाल बाल बचे लोग
बदायूं ।जनपद की नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर 10 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान पर पुराने बरगद पेड़ का एक भारी भड़कम तना भरा भरा कर मकान पर गिर गया जिससे मकान की छत टूट गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गया किसी तरह लोगो ने मकान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गनीमत यह रही कि सभी लोग सकुशल है किसी के भी कोई चोट नहीं आई। घटना सुबह के समय हुई । बरगद का तना सीधे छत पर गिरा, जिससे मकान के दोनों कमरे, बरामदा और रसोई सहित पूरा ढांचा प्रभावित हुआ। घर की दीवारों में जगह-जगह दरारें आ गईं, जिससे मकान रहने लायक नहीं बचा है।
घर में रहने वाले पांच भाइयों में से एक दिलीप ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी बर्तन धो रही थीं, तभी अचानक बरगद का तना छत पर आ गिरा। तना गिरने से बाउंड्री वॉल की ईंटें टूटकर उनकी पत्नी के कंधे और सिर पर लगीं, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस मकान में मुकेश, आदेश, दिलीप, अनुज और कालीचरण नामक पांच भाई अपने परिवारों के साथ रहते थे। हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। पीड़ितों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे अपने क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत करा सकें या नया घर बना सकें।
























