बदायूँ।21 अप्रैल का जिला सैनिक बंधु बैठक, सैनिकों की समस्याओं हेतु 20 अप्रैल तक दें आवेदन

21 अप्रैल का जिला सैनिक बंधु बैठक, सैनिकों की समस्याओं हेतु 20 अप्रैल तक दें आवेदन

बदायूँ । ले0कर्नल संदीप सिंह (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व दिवगंत सैनिकों की विधवाओं को सूचित किया है कि उनकी कल्याणकारी समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में 21 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 03ः00 बजे से 04ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार बदायूँ में होगी।

उन्होंने कहा है कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक/ दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कोई समस्या है तो वह अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 20 अप्रैल 2026 अपरान्ह 5 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *