शाहजहांपुर।घायल परिवार के लिए देवदूत बने डीसीओ पीलीभीत खुशीराम अपने वाहन से ही पहुंचाया अस्पताल

घायल परिवार के लिए देवदूत बने डीसीओ पीलीभीत खुशीराम अपने वाहन से ही पहुंचाया अस्पताल

हाइवे पर पलट गई थी कार तीन लोगों में महिला की हालत गंभीर एंबुलेंस का नहीं किया इंतजार 

मुजीब खान

शाहजहांपुर। राह में घायल को देख, जिसने हाथ बढ़ा दिया, मानवता के धर्म को, उसने सबसे ऊँचा उठा दिया।।

यह पंक्तियां उस समय चरितार्थ हुई जब जनपद पीलीभीत के जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव अपने वाहन से जा रहे थे तभी सड़क किनारे हुए एक हादसे को देख उन्होंने गाड़ी रुकवाई घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा और तुरंत निर्णय लेते हुए अपनी ही गाड़ी में गंभीर रूप से घायल महिला और अन्य परिजनों को लाद कर अस्पताल पहुंचा कर सभी की जान बचाकर पीड़ित परिवार के लिए देवदूत बन गए इस मानवता भरे कार्य के लिए जनपद के लोगों जिला गन्ना अधिकारी की प्रशंसा करते नहीं थक रहे जिला गन्ना अधिकारी के इस पुनीत कार्य ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज में अभी भी मानवता बरकरार है। कोई ना कोई किसी की मदद करता हुआ नजर आ जाता है। ऐसे में लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाता है।

जनपद पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर पूरनपुर से आ रहे जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव की नजर बिठौरा कला में हाईवे किनारे पलटी कार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवा कर कर में फंसे घायलों की मदद करना उचित समझा। उन्होंने पुलिस की हेल्पलाइन को फोन किया। मगर बगैर समय गंवाए पिता-पुत्री और पत्नी को अपने वाहन में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस तरह दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर समय का उपयोग जिसमें महिला की हालत काफी गंभीर बताई गई थी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल महिला का इलाज शुरू कर दिया गया। उनकी सूझबुझ से एक व्यक्ति को बचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के खुटार कस्बे से आ रही एक कार बिठौरा कलां के पास पलट गई, जिसमें पिता पुत्री और महिला सवार थी। कार पलटने के बाद चीख पुकार होने लगी। मौके पर भीड़ लग गई। इस विषय में उन्हों ने बताया कि वह जिला मुख्यालय लौट रहे थे तभी एक कार पलटी हुई नजर आई। उसमें पिता पुत्री और महिला फंसे हुए थे। महिला ज्यादा गंभीर थी। अगर एंबुलेंस की रास्ता देखते नहीं रहता। ऐसे में अपने वाहन से उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाने का काम किया। डीसीओ ने कहा कि हम सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *