मानदेय व ईपीएफ भुगतान को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ की कलमबंद हड़ताल, चार्ज पर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामेश्वर प्रजापति छांगुर
नगरा (बलिया)
छह माह से मानदेय लंबित रहने तथा ईपीएफ भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ नगरा के सदस्यों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने चार्ज पर खंड विकास अधिकारी अभिनेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्राम रोजगार सेवक संघ ने कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह विक्की ने बताया कि जब तक लंबित मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
इस दौरान सुमन सिंह, श्रीनिवास सिंह, अजित सिंह, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रजापति, सुमित सिंह, संतोष शर्मा, चंद्रभान राम, राजन प्रसाद, नागेंद्र सिंह, मुक्तिनाथ चौहान, मनोज सिंह, अभिषेक मिश्रा, अजय कुमार सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद
























