शाहजहांपुर।विधायक चेतराम ने मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता” योजना में 24 लाभार्थियों को दिए चेक 

विधायक चेतराम ने मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता” योजना में 24 लाभार्थियों को दिए चेक 

मुजीब खान

शाहजहांपुर । मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत आज जनपद की पुवायां विधानसभा से बीजेपी विधायक चेतराम ने उप जिला अधिकारी के साथ पुवायां मंडी समिति में 24 लाभार्थियों को सहायता चेक वितरित किए।

आपको बताते चले कि उपजिलाधिकारी पुवायाँ चित्रा निर्वाल के निर्देशन में कार्यालय कृषि उत्पादन मंडी समिति पुवायां में “मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता” योजना अंतर्गत 24 लाभार्थियों को जनप्रिय पुवायाँ भाजपा विधायक चेतराम ने चेक वितरण किये। विधायक जी ने सभी लोगों से कहा कि भाजपा सरकार आपके सुख दुःख में शामिल है। दैवीय आपदाओ की पीड़ा काफ़ी दर्दनाक होती है। हम अपने गांव, गरीब, किसान को इन आपदाओ में राहत दिलाने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं।

सहायता प्राप्त प्राप्त करने वालों में रामनरेश रामखिलावन शिशुपाल मुन्नी देवी वेदराम प्यारी लालाराम राम अवतार रामचंद्र संत कुमार शेरपाल सुशीला देवी शेर सिंह वर्मा राजकरण प्रिंसी नन्ही देवी विमला देवी गुड्डी देवी रामकृष्ण सुधा देवी श्याम बहादुर सुरेंद्र कुमार अरविंद कुमार विनोद कुमार को चेक दिए गए साथ में धर्मेंद्र शर्मा पुनीत शर्मा , मंडी सुपरवाइजर अजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *