बदायूँ।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जनपद के लाखों किसानों को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जनपद के लाखों किसानों को मिला आर्थिक संबल

बदायूँ । जनपद बदायूँ में किसानों की आय वृद्धि एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक जनपद में कुल 4,31,816 किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है, जिनके खातों में सीधे 181.36 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। इस योजना ने जनपद के छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है। साथ ही पात्र किसानों का पंजीकरण, आधार सत्यापन एवं बैंक खातों का सीडिंग कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता के परिणामस्वरूप किसानों की क्रय क्षमता में वृद्धि हुई है तथा कृषि निवेश में सुधार देखने को मिला है। यह योजना जनपद के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *