बदायूँ।संविधान निर्माता अम्बेडकर जी की जयंती पर जनपद बदायूं में रहेंगे सासंद आदित्य यादव कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

संविधान निर्माता अम्बेडकर जी की जयंती पर जनपद बदायूं में रहेंगे सासंद आदित्य यादव कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

बदायूं ।आगामी 14 अप्रैल संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर जनपद से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव जनपद में रहकर होने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि मोहम्मद फिरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद आदित्य यादव आगामी 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे विधानसभा बिल्सी के कस्बा उझानी में संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे प्रातः 10:30 बजे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में रहेगा, जहां वह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचेंगे, जहां वह बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की शोभा यात्रा में शामिल होंगे। अपराह्न 3:00 बजे वह बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *