मियांचक बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,सैकड़ों मरीजों की हुई जांच।
जौनपुर/बरसठी। क्षेत्र के मियांचक (हंसिया) बाजार में राजकुमार सिंह लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर मड़ियाहूं की ओर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों की बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें नि:शुल्क की गईं और उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया।
शिविर का संचालन कर रहे बीपी एवं शुगर विशेषज्ञ डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में गर्मी के इन दिनों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।साथ ही इस समय चल रही गेहूं की मड़ाई के दौरान धूल व थकान से होने वाली समस्याओं से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया गया। डॉ. सिंह ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि जौनपुर और मड़ियाहूं स्थित राजकुमार सिंह मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में प्रत्येक गुरुवार को गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जहां जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए जाते हैं।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर सोमेन्द्र त्रिपाठी सर जी,संतोष सिंह,रामचंद्र सिंह,मृत्युंजय शुक्ला,अजय सिंह,संजय जायसवाल,पिंटू जायसवाल,सुषमा पटेल,सीमा सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
























