बदायूँ।संतोष कुमारी मेमोरियल महाविद्यालय, गूरा में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।

संतोष कुमारी मेमोरियल महाविद्यालय, गू रा में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।

बदायूँ।संतोष कुमारी मेमोरियल महाविद्यालय,  गूरा में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केंद्रीय संरक्षक भैयाजी जोशी रहे।

यह महाविद्यालय दातागंज विधानसभा के लोकप्रिय नेता व समाजसेवी डॉ. शैलेश पाठक का है। कार्यक्रम का आयोजन उनकी बेटी ‘वाटर वूमेन’ शिप्रा पाठक द्वारा किया गया। भैयाजी जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भी रह चुके हैं।

उद्घाटन समारोह में भैयाजी जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित बनना है, लेकिन शिक्षा के साथ-साथ यह भी जानना जरूरी है कि किस जगह पर कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि हम पढ़-लिखकर शिक्षित तो बन जाते हैं, लेकिन कई बार अपनी बातों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाते।

जोशी ने छात्रों से कहा कि हमें परिस्थितियों के अनुसार सही तरीके से रहना सीखना चाहिए। उन्होंने शिक्षित होकर आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. शैलेश पाठक, ‘वाटर वूमेन’ शिप्रा पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव चौहान, राजपाल सिंह चौहान, जिला शारीरिक प्रमुख सुनील कुमार उर्फ रामू ,प्रधान नितिन गुप्ता और भारी पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *