बदायूँ जनपद के ब्लॉक उसावां में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्टफोन , विभागीय कार्यों में आएगी तेजी

बदायूँ जनपद के ब्लॉक उसावां में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्टफोन , विभागीय कार्यों में आएगी तेजी

बदायूँ । जनपद के उसावां विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को क्षेत्र की 50 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी उसावां मनीष सिंह वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने इन फोनों का वितरण किया। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयो की मेहनत को देखते हुए जल्द ही मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर चुके है जिसकी जल्द ही घोषणा हो जाएगी साथ ही दिनेश कुमार ने बताया भाजपा सरकार ने यह प्रदेश को सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री को मोबाइल वितरण किया जा रहा है साथ ही अन्य कई उपकरण भेजे जाएंगे । बीडीओ उसावां मनीष सिंह वर्मा ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री को इस मोबाइल से केवल सरकारी कार्य करना है इस स्मार्ट फोन से विभाग के कार्यों में गति मिलेगी साथ ही आंगनवाड़ी को अपना कार्य ईमानदारी से करना चाहिए।

सीडीपीओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि इन मोबाइल फोनों से विभागीय कार्य, गणना और सर्वे जैसे कामों में तेजी आएगी। इससे कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शेष आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन सीडीपीओ कार्यालय से दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी व वरिष्ठ अध्यापक ग्याराम भारती ने किया । कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने बताया कि मोबाइल फोन न होने के कारण कार्यों को करने में जो समस्या आ रही थी, अब वे काम तेजी से किए जा सकेंगे।मोबाइल फोन पाकर कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे । इस अवसर पर सीडीपीओ कार्यालय उसावां का समस्त स्टाफ , आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *