बदायूँ।डीएम की अध्यक्षता में थाना मूसाझाग में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में थाना मूसाझाग में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

बदायूँ । जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना मूसाझाग में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि व राजस्व विवाद व पुलिस से संबंधित कुल 09 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण करा दिया गया।

डीएम ने कहा कि पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। आम जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। प्रबुद्धजनों व गणमान्य लोगों के संपर्क में रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *