बदायूँ।डीएम एसएसपी ने ककराला में लिया उर्स की तैयारियों का जायजा

डीएम एसएसपी ने ककराला में लिया उर्स की तैयारियों का जायजा

बदायूं ।थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककराला में सुविख्यात हजरत शाह शुजाहत अली रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर उर्स आयोजन के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस बल के साथ निरीक्षण/गस्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककराला में दरगाह पर उर्स आयोजन के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उर्स आयोजन स्थल पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं मुस्तैद रहने हेतु निर्देश दिये गये । डीएम द्वारा यह भी निर्देश दिए कि उर्स में भाग लेने आए जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी दातागंज,प्रभारी निरीक्षक अलापुर एवं अन्य कर्म0गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *