जौनपुर।लमहन गांव के आशुतोष मिश्रा ने क्षेत्र का नाम किया रौशन यूपी दरोगा में हुआ चयन।

लमहन गांव के आशुतोष मिश्रा ने क्षेत्र का नाम किया रौशन यूपी दरोगा में हुआ चयन।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत लमहन गांव निवासी आशुतोष मिश्रा (कोमल) ने शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आशुतोष मिश्रा, हलधर मिश्रा के पुत्र एवं स्वर्गीय भागीरथी मिश्रा के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है।

अपनी सफलता पर आशुतोष मिश्रा ने इसका श्रेय अपने कड़े परिश्रम, परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से चन्द्रकान्त मिश्रा (पूर्व प्रधानाचार्य), ब्रह्मदेव मिश्रा (पूर्व परिवहन अधिकारी), नरेंद्र मिश्रा, हरिगोबिन्द मिश्रा (सरकारी नोटरी वकील), प्रभाकर मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, नीरज मिश्रा, डॉ. सुशील मिश्रा, पंकज मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, सुनील मिश्रा (पत्रकार) तथा राहुल मिश्रा (सूचना प्रसार मंत्रालय) सहित अनेक लोग शामिल रहे।

बताते चलें कि आशुतोष की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *