बदायूँ।रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, मजिस्ट्रेट नामित

रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, मजिस्ट्रेट नामित

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि 26 मार्च 2026 को रामनवमी का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति मनाया जायेगा। इस पर्व पर परम्परागत शोभायात्रा बिरूआवाड़ी मन्दिर से प्रारम्भ होकर, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, अम्बा टाकीज, लावेला चौक, गद्दी चौक, रजी चौक, सराय कोना, हलवाई चौक, मढई चौक होते हुए रघुनाथ मन्दिर पर पहुँचकर समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होगे। शान्तिपूर्ण समापन तक स्थिति पर प्रभारी नियन्त्रण की दृष्टि रखेगे। शोभायात्रा के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिनमें तहसीलदार तहसील सदर दीपक कुमार (मो0 9454415842) शोभायात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर मोहित कुमार (मो0 9454415833) शोभायात्रा के मध्य तथा तहसीलदार (न्यायिक) सदर बदायूँ सुरेन्द्र कुमार द्वितीय (मो0 8533988009) शोभायात्रा के पीछे रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि त्यौहार से पूर्व मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था कराना सुनिश्चित कर लें। जनपद में भारतीय नागरिक सुखा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है जिसके प्रतिबन्धो को अक्षरशः पालन कराये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *