बलिया।एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न: शिक्षकों और एसएमसी पदाधिकारियों ने लिया गुणवत्ता उन्नयन का संकल्प

एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न: शिक्षकों और एसएमसी पदाधिकारियों ने लिया गुणवत्ता उन्नयन का संकल्प

 संजीव सिंह बलिया।।प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एस.एम.सी. अध्यक्षों के लिए आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला हरिकेवल प्रसाद सभागार, प्राथमिक विद्यालय सीयर नं.-3 में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं एस.एम.सी. पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन हेतु संकल्प लिया।खंड शिक्षा अधिकारी श्री चौबे ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षकों को दायित्वों के प्रति सजग रहने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एस.एम.सी. अध्यक्षों एवं सदस्यों से विद्यालय विकास में सक्रिय सहभागिता की अपील की।ए.आर.पी. राकेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा एवं कुलदीप यादव ने प्रेरणादायी उद्बोधन देकर प्रतिभागियों को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने भी शिक्षकों को कर्तव्यों का स्मरण कराते हुए अनुशासन, गुणवत्ता एवं सहयोगात्मक वातावरण पर जोर दिया।खचाखच भरे सभागार में एस.एम.सी. अध्यक्षों एवं सचिवों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने उत्साहपूर्वक सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में  देवेंद्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा, जय प्रकाश यादव, अजय त्रिपाठी एवं आशुतोष तरुण पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। कुशल संचालन नन्द लाल शर्मा ने किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। यह शिक्षकों एवं एस.एम.सी. सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *