जौनपुर।खुटहन में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा गिरफ्तार

खुटहन में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा गिरफ्तार

खुटहन (जौनपुर)। पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे को अवैध तमंचा, कारतूस और बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम भटपुरा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।

तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 2200 रुपये नकद और बोलेनो कार बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रमोद यादव उर्फ पप्पू (38) पुत्र स्वर्गीय हवलदार यादव निवासी बहिरापार, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। उसके खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी और आयुध अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खुटहन में धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल इंद्रजीत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *