जौनपुर।गजेन्द्रपुर में बहुप्रतीक्षित पुल का भूमिपूजन, सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

गजेन्द्रपुर में बहुप्रतीक्षित पुल का भूमिपूजन, सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

जौनपुर/बदलापुर। क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण का कार्य रविवार शाम शुरू हो गया। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अपने लगभग नौ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 19 पुलों का निर्माण कराया है। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि गजेन्द्रपुर पुल इस क्षेत्र की कई वर्षों पुरानी मांग थी। पुल बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

वहीं ग्रामीण नीलेश सिंह ने बताया कि इस मार्ग से करीब 20 से अधिक गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। पहले नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लिया जाता था, लेकिन नाव संचालन बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल निर्माण से अब ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या दूर हो सकेगी।इस मौके पर बदलापुर मण्डल अध्यक्ष संजीव शुक्ल ( सनी) महराजगंज सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह , सिंगरामऊ महाराज कुंवर मृगेंद्र सिंह ग्राम प्रधान दिनेश यादव, सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *