बदायूं : डबल मर्डर पर गहराई सियासत बोले सपा सांसद आदित्य सीएम की एसआईटी पर नहीं भरोसा सीबीआई जांच हो 

 डबल मर्डर पर गहराई सियासत बोले सपा सांसद आदित्य सीएम की एसआईटी पर नहीं भरोसा सीबीआई जांच हो 

मुजीब खान

बदायूं : विगत 12 मार्च को बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्रांतर्गत एच पी सी एल कंपनी के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या के बाद सरकार द्वारा जनपद के कप्तान को हटा कर नए कप्तान की नियुक्ति कर के मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया वही मृतकों के परिजनों ने दोनों लोगों की हत्या का दोषी बीजेपी को ठहराया मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब जनपद के सपा सांसद आदित्य यादव ने जनपदीय प्रवास के दौरान कार्यक्रमों के शिरकत करने के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि मृतकों द्वारा पूर्व में दी गई तहरीर पर कार्यवाही हो जाती तो यह घटना नहीं होती।

उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा खुलेआम आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेपी नेताओं की मेहरबानी के चलते मृतकों द्वारा आरोपी के विरुद्ध दी गई तहरीर पर कार्यवाही न होने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए जिस पर उसने डबल मर्डर जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया उन्होंने कहा कि अब जांच एसआइटी द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है लेकिन एसआईटी मुख्यमत्री यानी बीजेपी की फोर्स है जिसकी जाँच पर भरोसा नहीं किया जा सकता इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।सपा सांसद ने कहा कि अगर इस पूरे मामले में किसी को राजनीतिक संरक्षण मिला है तो इसका जवाब जनता आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और वह समय आने पर अपना फैसला जरूर सुनाती है।

सपा सांसद आदित्य यादव बड़ी ज़ियारत स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर नगर पालिका द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी साधा निशाना

इस दौरान सांसद ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि सरकार को गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहिए ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर दिक्कतें बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *