बदायूं : डबल मर्डर में नपे एसएसपी ब्रजेश सिंह अंकिता शर्मा को मिली कमान , ग्रहण किया जनपद का कार्यभार

बदायूं : डबल मर्डर में नपे एसएसपी ब्रजेश सिंह अंकिता शर्मा को मिली कमान , ग्रहण किया जनपद का कार्यभार

बदायूं । जनपद के थाना मूसाझाग में विगत 12 मार्च को एच पी सी एल कंपनी के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या के बाद जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर बृजेश सिंह को जनपद से हटा कर जनपद की बागडोर अंकिता शर्मा को सौंपी जिन्होंने आज जनपद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है अंकिता शर्मा प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस में एक गिनी जाती है उन्होंने  नोयडा और कानपुर में अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी पुलिस लाइन उनके चार्ज ग्रहण करने के बाद उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।

आईपीएस अंकिता शर्मा वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अफसर इससे पूर्व वह जनपद कासगंज में एसएसपी के पद पर तैनात थी कासगंज में एसपी पद से पहले वह कानपुर कमिश्‍नरेट में पुलिस उपायुक्‍त भी रह चुकी हैं। वह जयपुर की रहने वाली हैं। उन्‍होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है।

अंकिता शर्मा ने 22 दिसंबर 2024 को कासगंज में एसपी का पदभार संभाला था। कासगंज में रहने हुए उन्‍होंने कई बड़ी वारदातों का राजफाश किया। इससे पहले अंकिता शर्मा कानपुर में डीसीपी दक्षिण थीं। उन्‍होंने अपने कार्यकाल में हत्‍या, लूट जैसी दर्जनों वारदातों का खुलासा किया। आधा दर्जन से अधिक हाफ एनकाउंटर अंकिता शर्मा के ही नेतृत्‍व में हुए। अपने नोएडा के कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने मिशन शक्ति अभियान से जुड़े अनेकों काम किए। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में उनका रुख हमेशा सख्‍त रहा।

कानून व्यवस्था दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता : अंकिता शर्मा

जनपद की नवागत कप्तान के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाली तेज तर्रार आईपीएस अंकिता शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र किया जाएगा इसमें यदि कोई भी अधिकारी हीलाहवाली करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा की जनपद में कानून से खिलवाड़ करने वालो को बिल्कुल छूट नहीं दी जाएगी जो भी अनैतिक कृत्य या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करता पाया जाएगा उसको किसी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली  अजय कुमार साहनी द्वारा नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ  को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया

डबल मर्डर के कारण हटाये गए बृजेश सिंह 

बदायूं के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में घुसकर प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को हिला कर रख दिया था क्योंकि इससे पूर्व मृतक प्रबंधक और उप प्रबंधक द्वारा आरोपी पर एफआईआर भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस की ढील के चलते आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने डबल मर्डर जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया जिसका भुगतान एसएसपी ब्रजेश कुमार को भुगतना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *