बलिया।शिक्षामित्र पूनम वर्मा के बेटे अनुपम बने IAS, परिवार और शिक्षक शिक्षामित्र समुदाय पर गर्व की किरण

शिक्षामित्र पूनम वर्मा के बेटे अनुपम बने IAS, परिवार और शिक्षक शिक्षामित्र समुदाय पर गर्व की किरण

 संजीव सिंह बलिया।बाराबंकी जिले की प्रेरणास्रोत शिक्षामित्र पूनम वर्मा के बेटे अनुपम वर्मा का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल चयन हो गया है। अनुपम मूल रूप से नया गांव (विकासखंड मसौली) के निवासी हैं, जबकि उनकी मां पूनम वर्मा वर्तमान में बनियातारा (विकासखंड बंकी) के विद्यालय में समर्पित सेवा दे रही हैं।यह उपलब्धि न केवल पूनम वर्मा परिवार के लिए बल्कि पूरे शिक्षक समुदाय के लिए गौरव का क्षण है। अनुपम की कठिन परिश्रम और मां के प्रेरक मार्गदर्शन का यह शानदार फल है। इनके चयन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला महामंत्री सुशील यादव, विनोद वर्मा,अजय सिंह समेत स्थानीय शिक्षक संगठनों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।अनुपम वर्मा और पूनम वर्मा जी को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *