बलिया-गाजीपुर के होनहारों ने रोशन किया UPSC का परचम, पांच युवाओं का शानदार चयन

बलिया-गाजीपुर के होनहारों ने रोशन किया UPSC का परचम, पांच युवाओं का शानदार चयन

 संजीव सिंह बलिया। अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बलिया जिले के प्रतिभाशाली युवाओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

बलिया के दौलतपुर के लाल श्री रविशेखर सिंह, चितबड़ागांव के लाल श्री आदित्य कृष्ण तिवारी, पियरौटा की बेटी शिक्षा पाठक तथा खड़सरा (खेजुरी) की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

इसी प्रकार, पड़ोसी गाजीपुर जिले के लाल श्री प्रांजल राय ने भी UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है।

इन सभी होनहारों ने अपने अथक परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प से सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इन सफल अभ्यर्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। क्षेत्रवासी इनकी सफलता से प्रेरित होकर युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का संदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *