बलिया।रमजान माह में (पश्चिमी मोहल्ला) में हुआ भव्य सामूहिक इफ्तार, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ

रमजान माह में (पश्चिमी मोहल्ला) में हुआ भव्य सामूहिक इफ्तार, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ

रामेश्वर प्रजापति छांगुर

नगरा (बलिया) पवित्र रमजान माह के अवसर पर नगरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, पश्चिमी मोहल्ला स्थित परिसर में गुरुवार को भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी रोजेदारों ने सूर्यास्त के समय एक साथ खजूर और पानी के साथ रोजा खोलकर अल्लाह से देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

यह इफ्तार कार्यक्रम खिदमत-ए-खल्क फाउंडेशन, नगरा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जहां रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इफ्तार से पहले मौलाना द्वारा रमजान की अहमियत और रोजे की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इफ्तार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

 चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सफीक अहमद, खुदी पठान, इंजीनियर इमरान, नाजीर हुसैन, मौलाना गुलाम नबी, इमरान खाँ (चुन्नु), मोहम्मद सहजाद, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद फैज़, शारीक अंसारी, रेहान खान, मोहम्मद इमरान, अफताब अंसारी, रमज़ान कुरैशी, मोहम्मद साहिल, जावेद अंसारी, गुफरान, अयान, फरहान, जैद, फ़ैज़ान, भुकन, सरताज, नवाज़, अदनान, गुल्फान सहित बड़ी संख्या में रोजेदार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा रमजान के इस पवित्र महीने में इंसानियत, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *