बदायूँ।06 मार्च को बंद होगा शेखूपुर चीनी मिल का पेराई सत्र

06 मार्च को बंद होगा शेखूपुर चीनी मिल का पेराई सत्र

बदायूँ । किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के प्रधान प्रबन्धक मनी अरोडा ने जानकारी देते हुए बताया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर बदायूँ से सम्बन्धित गन्ना आपूर्तिकर्ताओं कृषकों के सट्टे के अनुसार इस मिल समिति द्वारा समस्त पर्चियों निर्गत कर दी गई हैं फिर भी गन्ने के अभाव में मिल रुक-रुककर चल रही है।

ऐसी स्थिति में उन्होंने सम्बन्धित गन्ना आपूर्तिकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपनी पर्चियों पर आपूर्ति हेतु अवशेष गन्ना 05 मार्च 2026 तक मिल को आपूर्ति कर देवें । यदि इसके पश्चात् किसी भी गन्ना कृषक का गन्ना अवशेष रह जाता है तो यह चीनी मिल किसी भी रूप में उत्तरदायी नही होगी और मिल का पेराई सत्र 2025-26 में 06 मार्च 2026 को अन्तिम रूप से बन्द कर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *