जौनपुर।जलालपुर में भाजपा की क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला आयोजित

जलालपुर में भाजपा की क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला आयोजित

जौनपुर/जलालपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनहित पीजी महाविद्यालय में क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण नेतृत्व को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण व्यक्ति को विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि जो सीखता है वही आगे बढ़ता है, इसलिए जीवन में निरंतर सीखते रहना आवश्यक है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां व्यक्ति से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता दी जाती है। व्यक्ति के निर्माण से संगठन और संगठन से राष्ट्र का निर्माण होता है। बिना प्रशिक्षण सत्ता में आए लोग अक्सर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में उलझ जाते हैं, जबकि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और देश विकास की तेज गति से आगे बढ़ रहा है। किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, शौचालय निर्माण सहित कई योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार पर आधारित हैं।

कार्यक्रम के समापन सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने संबोधित किया। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अतिथियों, प्रशिक्षण टोली तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद दर्शन सिंह, पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *