पशु तस्करों ने दुस्साहसिक घटना को फिर दिया अंजाम
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के छतौना आछेपुर गांव के सिवान मे शुक्रवार को बेखौफ पशु तस्करों द्वारा एक प्रतिबंधित पशुओं का गला काट कर हत्या कर दी तो दुसरे प्रतिबंधित पशू का हाथ पैर बांधकर काटने की तैयारी थी सुबह किसानों के अपने खेतों मे पानी लगाने पहुंचे तो तस्कर मौके से फरार हो गये सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस जघन्य घटना को देखकर पुलिस को सूचना दी। छतौना आछेपुर गांव के सिवान में बेखौफ पशु तस्करों ने मांस तस्करी करने की प्लानिंग थी तस्करों द्वारा एक प्रतिबंधित पशु की गला काटकर हत्या कर दी गई थी और दूसरे पशु का हाथ पैर बांधकर हत्या करने की तैयारी में थे की भोर में सिवान में गेहूं के खेतों में पानी लगाने पहुंचे किसानों की आहट से पशु तस्कर मौके से फरार हो गए सुबह क्षेत्र के लोगों ने जब देखा कि एक पशु का गला कटा हुआ है और एक बछड़े का हाथ पैर बांध अधमरा अवस्था में बगल में पड़ा हुआ है ग्रामीणों ने तत्काल अहरौला पुलिस को सूचना दी मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक विश्राम गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और रस्सी से बांधे गए पशु को तत्काल रस्सी से मुक्त कराया राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को बुलवाकर तत्काल उसका उपचार कराया मौके पर गला रेतकर हत्या कि गई प्रतिबंधित पशु को जेसीबी मशीन बुलवाकर वहीं जमीन में दफन कराया गया और मौके पर चाकू और चपड़ पशुओं के काटने के औजार वहां पर पुलिस को मिले जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वहां का मंजर देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है कई ग्रामीणों ने बताया कि यहां तमाम छुट्टा पशु सिवान में घूम रहे थे जिसे ब्लॉक पर सूचना देकर पशुओं को नजदीकी गौशाला में भेजने के किसानों ने मांग की थी लेकिन संबंधित विभाग द्वारा ऐसा नहीं किया गया और पशु तस्कर इन्हीं पशुओं को अपना निशाना बना रहे हैं और बड़े पैमाने पर महंगे दामों पर मांस की तस्करी कि जा रही है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी और गला काट कर हत्या किये गये प्रतिबंधित पशू को वहीं दफ़न करा दिया गया है, मौके पर मिले एक अन्य बछड़े को जो मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुका था डॉक्टर को बुलाकर उसका उपचार कराया गया है और गौशाला में छुड़वाने की व्यवस्था बनाई गई है और पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि कार्रवाई हो रही है।























