Sunday, February 15

बदायूं।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु अधिकारियों की तैनाती

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु अधिकारियों की तैनाती

बदायूं । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप उपवास, पूजा-अर्चना तथा शोभायात्राओं का आयोजन किया जाता है। गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाया जाता है, जिससे शहरी एवं ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में भारी भीड़ की संभावना रहती है।

उन्होंने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के दृष्टिगत जनपद बदायूं में विभिन्न शिवालयों एवं घाटों पर उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए शासनादेशानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *