Sunday, February 15

आजमगढ़।परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण के माध्यम से एक परिवार में कराया गया समझौता।

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण के माध्यम से एक परिवार में कराया गया समझौता।

आजमगढ़।डॉ0 अनिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की बैठक आयोजित किया गया ।

बैठक के दौरान कुल 11 पत्रावलियों में मीडिएशन हेतु दोनों पक्षों को बुलाया गया। जिनमें से 09 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन परामर्श एवं अथक प्रयासों के पश्चात 01 प्रकरण में आपसी समझौता कराया गया।जबकि 01 प्रकरण में पति-पत्नी द्वारा कुशलता प्रकट की गयी।

नई-किरण परियोजना के माध्यम से बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो रहा है तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *