Sunday, February 15

बदायूँ।डीईओ ने किया एसआईआर के कार्यां का निरीक्षण

डीईओ ने किया एसआईआर के कार्यां का निरीक्षण

बदायूँ । जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान अंतर्गत नगर पंचायत वजीरगंज और सैदपुर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।

एसआईआर अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि के अंतिम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होने जारी नोटिस के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उसका निस्तारण करने के लिए कहा। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राप्त प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों के सम्बंध में जानकारी ली तथा बताया कि नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एफआर एवं एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *