
सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने रैली स्थल का किया निरीक्षण, सीएम के आने की सम्भावना
आजमगढ़। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर जनता इंटर कालेज अहरौला पहुंचे। 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर होने वाले सामाजिक समरसता रैली का निरीक्षण किया ।उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ बीजेपी और सुहेलदेव समाज पार्टी के कई बड़े नेता भाग लेंगे। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री से भी बात चल रही है और निश्चित तौर से उनके भी आने की संभावना है। रैली में एक लाख लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही है।अहरौला नदी पुल से ही गाड़ी रोक दी जाएगी । बाजार से कार्यकर्ता पैदल ही रैली स्थल तक आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए तीन तरफ से रास्ते बनाए जाएंगे कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच महासचिव अरविंद राजभर ने मंच से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच तक की जानकारी ली। उन्होंने एक रोड मैप भी बनाया ।साफ सफाई का भी जायजा लिया। मीडिया को बताया कि 22 फरवरी को ही फूलपुर विधान सभा के टिकुरिया मैदान में अनिल राजभर के द्वारा सुहेलदेव जयंती का आयोजन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री के आने की संभावना है तो फिर उसी दिन अहरौला में जो अतरौलिया विधानसभा में है यहां पर एक ही दिन दो-दो कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे जनता के बीच में दो नेताओं के मतभेद की चर्चा हो रही है तो अरविंद राजभर ने कहा एक ही दिन में कई कार्यक्रम होते हैं और उनका कार्यक्रम अलग है । उन्होंने कहा कि हम अपने कार्य कर्ताओं के बल पर कैडर चलाते हैं।
इस मौके पर विधायक बेदी राम ,प्रतिनिधि वकील चौरसिया, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ,संतोष पांडेय, फागु सिंह, पितराम राजभर आदि लोग रहे।
























