Sunday, February 15

आजमगढ़।रणवीर सेना की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा 

रणवीर सेना की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा 

आजमगढ़। निजामाबाद में रणवीर सेना की बैठक हुई। जिसमें यू जी सी सहित सामान्य वर्ग के समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

निजामाबाद में शुक्रवार को एक रणवीर सेना की बैठक हुई। जिसमें यू जी सी सहित संगठन के विस्तार एवं सामान्य वर्ग के समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पाठक पाठक ने कहा कि हमरा संगठन सवर्ण समाज के कल्याण के लिए बनाया गया है। जो सवर्ण समाज के लोगों को जोड़ने का काम करेगा। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा यू जी सी बिल को रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह रोक सवर्ण समाज के संघर्ष की देन है।

 इस अवसर पर राकेश पाठक, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, कृष्ण मोहन उपाध्याय, नगेन्द्र पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद चौबे, बृजेश पाठक, शिवम पाण्डेय, पवन कुमार सिंह, मुकेश सिंह, अखिलेश उपाध्याय, कृष्ण माधव चौबे, नितिन उपाध्याय, मनोज पांडेय, मुकेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *