Monday, February 16

आजमगढ़।जिला स्तरीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण 

जिला स्तरीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण 

आजमगढ़। जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने तहबरपुुुुर विकास खंड में पड़ने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। टीम के औचक निरीक्षण की खबर से अफरातफरी का माहौल रहा। लोग एक दूसरे से जानकारी लेते रहे।

स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ए अजीज, डी सी पी एम विपिन बिहारी पाठक, जिला लेखा प्रबंधन अधिकारी अमरनाथ की संयुक्त जिला स्तरीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुरा अचानक , बैरमपुर एवं बीबीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर साफ सफाई,दवाओं का स्टाक, रख रखाव एवं संबंधित रजिस्टरो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पूरा न होने पर टीम ने नाराजगी जताई और एक हफ्ते के अंदर ठीक करने का कड़ा निर्देश दिया। चेतावनी दी की अगर एक हफ्ते के अंदर अभिलेख ठीक नहीं होते हैं तो वेतन रोक दिया जाएगा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ए अजीज ने कहा कि आप लोग सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य करें। गांव के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा दे। लापरवाही क्षम्य नहीं है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। स्वास्थ्य टीम के औचक निरीक्षण से खलबली मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *