Sunday, February 15

बदायूँ।01 फरवरी को नहीं होगा एसआईआर का विशेष अभियान दिवस

01 फरवरी को नहीं होगा एसआईआर का विशेष अभियान दिवस

बदायूँ । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के द्वारा निर्देशित किया गया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित विशेष अभियान तिथियों में से 01 फरवरी 2026 (रविवार) को संत रविदास जयंती होने कारण विशेष अभियान दिवस आयोजित नहीं किया जायेगा। 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाले विशेष अभियान की तिथि के संबंध में की जाने वाली कार्यवाहियों यथावत् रहेगी।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक दावे और आपात्तियों प्राप्त की जानी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ द्वारा 17 जनवरी 2026 (शानिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी थी। अब एक फरवरी को संत रविदास जयंती होने के कारण विशेष अभियान दिवस नहीं होगा तथा 31 जनवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *