
108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ को लेकर ध्वज स्थापित
सहरसा।जिले के सलखुआ प्रखंड के कोपरिया पंचायत के कोपरिया गांव में 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ को लेकर सोमवार को वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ ध्वज स्थापित की गई।
कोपरिया
गांव स्थित भगता कुंआ के समीप ग्रामीणों के सहयोग से विश्व कल्याण हेतु 9 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।अयोध्या से आए संतों की मौजूदगी में पूर्व विधायक सहित अन्य ने किया ध्वजारोहण किया। कोपरिया गांव में आगामी 18 से 26 मार्च 2025 से शुरू होने वाले 108 कुंडीय महा-विष्णु यज्ञ को लेकर सोमवार को कोपरिया गांव स्थित भगता कुंआ के समीप अयोध्या से आएं संतों की मौजूदगी में पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव, बनमा ईटहरी के पूर्व प्रमुख रमेशचन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर यूपी के अयोध्या से आएं संत रामनारायण त्यागी व महात्मा अखिलेश्वर दास त्यागी ने बताया कि अगले वर्ष 18 मार्च से 26 मार्च 2025 तक 9 दिवसीय 108 महा-विष्णु यज्ञ का आयोजन होगा। आज से ही यज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। यज्ञ में सैकड़ों साधू-संतों के साथ प्रवचन कर्ता आएंगे। पांच सौ से अधिक लोगों द्वारा हवन किया जाएगा, इसके साथ ही रामलीला, रासलीला, कथावाचन व झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। यज्ञ में कई जिलों के भक्तगण पधारेगे। वहीं पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव ने बताया कि यज्ञ तो लोग खुद भी करते हैं। लेकिन महा-विष्णु यज्ञ समाज के लिए किया जाता है। इस प्रकार के महायज्ञ से समाज व विश्व का कल्याण होता है। हम धन्यवाद देना चाहते हैं कोपरिया गांव वासियों को वो इतने बड़े यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया है। यज्ञ की भव्यता इसी बात से लगाई जा सकती है कि इसमें करीब एक करोड़ खर्च होगा। वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष सह वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि यह यज्ञ कोपरिया ग्राम वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। सभी ग्रामीण एक स्वर में यज्ञ को सफल बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। यज्ञ ऐतिहासिक होगा। वहीं पूर्व प्रमुख रमेशचन्द्र यादव ने कहा कि इस प्रकार के यज्ञ आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार उर्फ भिन्सी यादव, अशोक यादव, जिला मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार, ललन कुमार, भीआईपी नेता मिथिलेश विजय, इंद्रदेव यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रणवीर यादव, उपेंद्र भगता, रामचंद्र यादव, संजीव कुमार उर्फ भंटू यादव, अध्यक्ष जैनेंद्र यादव, दिनेश यादव, अकलु दास, राजधर यादव, अरुण यादव, संजीव भारती, राजेंद्र अकेला, निर्मल यादव, पुलेंद्र यादव, सुरेश यादव, पिक्कू यादव, अजय यादव, मुकेश भगता ,मुरलीधर यादव, बेचन यादव, दीप नारायण यादव, चक्रधर यादव, अनीश कुमार सौरव सहित अन्य मौजूद थे।

