Sunday, February 15

बलिया।हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ग्राम सभा कोदई के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण समारोह आयोजित ।

 संजीव सिंह बलिया।ग्राम सभा कोदई के प्राथमिक विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि शिवलाल राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार श्रीवास्तव तथा सपा के जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार भारती ने संयुक्त रूप से राष्ट्र ध्वज फहराया।इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और गणमान्यजनों का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीत गाए तथा देश की एकता व अखंडता के संकल्प को दोहराया।सपा के जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार भारती ने बच्चों के लिए मिष्ठान व विशेष उपहार का प्रबंध किया। बच्चों को कॉपी, कलम, रबर व इरेजर वितरित कर विशेष पुरस्कार दिए गए। इसके बाद बच्चों ने ‘वीर तुम बढ़े चलो’ का नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली, जो पूरे गांव में घूमी।बच्चों के मनमोहक देशभक्ति गीतों ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र कन्नौजिया, विद्यालय परिवार के संजीव गुप्ता, रंजना शाहनी, भवानी प्रसाद गुप्त, रूपा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम सिंह, शशिबाला सिंह, रसोइया देवनती देवी, दसिया, कैलाश, वीरेश राम, सफाईकर्मी विजय राम, तेज बहादुर सिंह सहित गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *