Monday, February 16

बलिया।नगरा की टीम ओवरऑल चैंपियन, बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 61 अंकों से बाजी मारी

नगरा की टीम ओवरऑल चैंपियन, बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 61 अंकों से बाजी मारी

 संजीव सिंह बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र नगरा की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नगरा ने 61 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मनियर (47 अंक) दूसरे और गड़वार (45 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।मुख्य अतिथि का संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमभाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संबोधन में खेल योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभाओं का अलौकिक संगम दिखा, जो मंत्रमुग्ध करने वाला था। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बृहस्पतिवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।प्राथमिक लोक गीत: प्रथम- बेलहरी का प्राथमिक विद्यालय नंदपुर, द्वितीय- गड़वार का प्राथमिक विद्यालय शेरवा कलां, तृतीय- नवानगर का प्राथमिक विद्यालय भांटी।समूहगान: प्रथम- बेलहरी का प्राथमिक विद्यालय नंदपुर।उच्च प्राथमिक बालक लोकगीत: प्रथम- नवानगर का कंपोजिट विद्यालय नवानगर, द्वितीय- गड़वार का उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवा कलां।कबड्डी और खो-खो के फाइनल परिणामप्राथमिक बालिका कबड्डी फाइनल: रेवती ने बैरिया को 8-3 से हराया। सेमीफाइनल: बैरिया ने पंदह को 14-5, रेवती ने नगरा को 8-5 से हराया।उच्च प्राथमिक बालिका कबड्डी फाइनल: रेवती ने बेलहरी को 17-13 से पराजित किया।खो-खो उच्च प्राथमिक बालक: हनुमानगंज ने गड़वार को हराया।खो-खो उच्च प्राथमिक बालिका: नगरा ने पंदह को हराया।प्राथमिक खो-खो (दोनों वर्ग): विजेता- गड़वार, उपविजेता- पंदह।एथलेटिक्स विजेताओं की सूचीप्राथमिक बालक:50 मीटर: स्वर्ण- नगरा के शिवम यादव, रजत- चिलकहर के अफान खान, कांस्य- मुरलीछपरा के किशन।100 मीटर: स्वर्ण- मनियर के रेहान, रजत- नगरा के अंगद, कांस्य- मुरलीछपरा के अंगद।प्राथमिक बालिका:50 मीटर: स्वर्ण- मनियर की किंजल, रजत- मुरलीछपरा की नंदिनी मौर्या, कांस्य- नगरा की सपना।100 मीटर: स्वर्ण- मनियर की किंजल, रजत- गड़वार की दीपांजलि, कांस्य- मुरलीछपरा की आकांक्षा।200 मीटर: स्वर्ण- दुबहड़ की निधि, रजत- चिलकहर की पार्वती, कांस्य- नगरा की शिवानी।400 मीटर: स्वर्ण- दुबहड़ की निधि, रजत- नगरा की सलोनी यादव, कांस्य- सोहाव की रंजना।उच्च प्राथमिक बालक:100 मीटर: स्वर्ण- मनियर के सचिन, रजत- नगरा के रामबाबू, कांस्य- हनुमानगंज के शनि।200 मीटर: स्वर्ण- बेलहरी के नीरज, रजत- नगरा के रामबाबू, कांस्य- चिलकहर के मनीष कुमार।उच्च प्राथमिक बालिका:100 मीटर: स्वर्ण- नगरा की ईशा, रजत- बेलहरी की संध्या, कांस्य- नवानगर की मधुलता।200 मीटर: स्वर्ण- बैरिया की नयसी, रजत- रेवती की लूसी, कांस्य- नगरा की चांदनी।विशेष अतिथि और आभार शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी को बधाई दी। निर्णायक मंडल में नीतू सिंह, सपना चौधरी, शशि प्रकाश राय आदि शामिल रहे। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, रामप्रताप सिंह खंडशिक्षा अधिकारी नगरा, ब्यायाम शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *