
दिल्ली से नेपाल जा रहा 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा ट्रक लापता
बदायूँ। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में 1750 टिन रिफाइंड तेल से भरा एक ट्रक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। ट्रक की आखिरी लोकेशन बदायूं मेरठ हाईव क्षेत्र में मिली है।
जानकारी के अनुसार यह ट्रक नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क टूट गया। ट्रक की आखिरी लोकेशन बदायूं मेरठ हाईवे पर स्थित पहलवान ढाबे के पास GPS में दर्ज हुई, इसके बाद से न तो ट्रक का कोई पता चल सका और न ही चालक से संपर्क हो पाया। घटना के बाद ट्रक में लगे GPS सिस्टम और चालक का मोबाइल फोन दोनों बंद हो गए जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।
तेल भेजने वाली फर्म ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और रास्तों पर ट्रक की तलाश की जा रही है।
























