बदायूं पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त‌ मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार 

बदायूं पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त‌ मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार 

बदायूं। जनपद‌ में थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तो को मादक पदार्थ व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिविल‌लाइन के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग व मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान के अन्तर्गत थाना सिविललाइन पुलिस टीम द्वारा आज राजीव पुत्र भूरे निवासी बिनावर बदायूँ,सुमित पुत्र भजनलाल निवासी-ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस व‌इब्रीश कुमार पुत्र देव प्रकाश निवासी ग्राम मोहम्मद नगर थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 किलो 954 ग्राम मादक पदार्थ (अफीम), एक मोटर साइकिल, तीन मोबाइल बरामद किये गये। सभी अभिक्तों पर बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइंस पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिल तोमर, विकास बैसला, रितेश कुमार,नवनीत शर्मा, सतेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *