ग्रापए के संस्थापक का मनाया गया जन्म दिन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित
आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बावू बालेश्वर लाल की जयंती मनाई गयी। जयंती में संगठन ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 95 वीं जयंती हाफिजपुर में सनबीम ग्रीन मैरेज लान में मनाई गई। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष वीर भद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बावू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को मान सम्मान पहचान दिलाने का वीणा उठाया था आज वह फलीभूत हो रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील सदर अध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया। जयंती समारोह में संतोष यादव,प्रभात सिंह,नायब यादव, सत्येन्द्र सिंह, शमशाद अहमद,राम सिंह यादव,उदय भान गौड़,आशीत कुमार,अजय सिंह,राम प्रसाद सिंह,चन्द्र भान भास्कर, सहित दो दर्जन पत्रकारों को संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।अंत में एसोसिएशन के सदर तहसील अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।























