शाहजहाँपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा साइबर क्राइम सेल की समीक्षा की गई।
शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव
जनपद के एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा साइबर क्राइम सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि आमजन से प्राप्त ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता बढ़ाने एवं समन्वय के साथ कार्य करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
























